Dainik GorakhpurDigital newspaper

Daily e-paper

26 October 2026 · 1 reports · 1 pages

Updated: 12:16 am IST
Independent digital editionGorakhpur · 26 October 2026
दैनिक गोरखपुर

Local voices. Public interest. Responsible reporting.

26 October 2026dainikgorakhpur.comPage 1 / 1

पीपीगंज: खेत में युवती से जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

गोरखपुर: पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को खेत में धमकाकर जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बृजेश (पुत्र प्…

AI Ganrated Image

AI से बनाया गया प्रतीकात्मक चित्र; घटना की वास्तविक फोटो नहीं।
AI Ganrated Image AI से बनाया गया प्रतीकात्मक चित्र; घटना की वास्तविक फोटो नहीं। · Gemni

गोरखपुर: पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को खेत में धमकाकर जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बृजेश (पुत्र प्रमोद) के रूप में हुई है। यह घटना 16 अक्टूबर की है, जब पीड़िता खेत की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही आरोपी बृजेश ने उसे अकेला पाकर जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती के कड़ा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि घटना की जानकारी घर में किसी को दी, तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार, 26 अक्टूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीपीगंज-जसवल मार्ग स्थित बैरघटा पुल के पास से आरोपी बृजेश को धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Original report and sources ↗
Reports are grouped by their publication date in India.1 / 1
1 / 1

Newly published reports refresh here every minute while this tab is visible. Use Print / PDF, then choose your printer or Save as PDF.

Browse uploaded PDF editions
Dainik Gorakhpur · Digital edition

PDF newspaper editions

Choose a date and edition to read the newspaper PDF.

Loading editions…